Gujarat Vidhva Sahay Yojana पति की मृत्यु के पश्चात आर्थिक संकट से जूझ रही महिलाओं के लिए गुजरात सरकार ने विधवा सहाय योजना लागू किया है। जिससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके। अधिकतर देखा जाता है कि पति की मृत्यु के बाद महिलाओं को काफी कठिनाईयों का सामना करना पडता है। निश्चय ही इस योजना से उन्हें लाभ मिलेगा।
Gujarat Vidhva Sahay Yojana kya hai
गुजरात विधवा सहाय योजना (Gujarat Vidhva Sahay Yojana) का शुभारम्भ राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया हैं। गुजरात विधवा सहाय योजना उन महिलाओं को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करना है जिनके पति की किसी भी कारण से मृत्यु हो गयी है। सरकार के इस योजना का लाभ गुजरात में निवास करने वालें विधवा महिलाओंको की आर्थिक सहायता करना हैं जो कि अपने पति की मृत्यु के कारण से जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रही हैं। योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता से जहां विधवा के जीवन में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी वहीं उसका परिवार के जीवन स्तर में सुधार होगा। आज समाज में बराबर देखा जाता है कि पति की मृत्यु के बाद पूरा परिवार विशेषकर आर्थिक रूप से परेशानी उठाता है। जिससे जहां उस विधवा का जीवन नरकीय हो जाता है वहीं उसका परिवार का भी परेशानी उठाता है। ऐसे में यह योजना निश्चय ही उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।
इस विधवा सहाय योजना के तहत लगभग 3 लाख विधवा महिलाओं को सहायता प्रदान होने की उम्मीद हैं। इस योजना के द्वारा राज्य के बहुसंख्यक एवं अल्पसंख्यक दोनों समुदाय की विधवा महिलाओं को दिया जायगा। महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत योजना को शुरू करके 33 जनपदों की महिलाओं को सहायता पहुंचने का लक्ष्य सरकार ने निर्धारित किया हैं। इस योजना के आरम्भ में प्रत्येक महिला को 1000 रुपए की सहायता राशि दी जाती थी लेकिन अब गुजरात सरकार ने इसकों बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया हैं। इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली रही सीधे ट्रांसफर मोड में उनके बैंक खातों में पहुंचाई जायगी। जिससे बीच में बिचौलिए उस राशि का बंदरबाट न कर सकें।
Gujarat Vidhva Sahay Yojana kitna bajat hai
गुजरात सरकार ने जब Gujarat Vidhva Sahay Yojana को शुरू किया गया था तो उस समय इसका बजट 1.64 लाख रुपए निर्धारित किया गया था लेकिन आवदेकों की अधिक संख्या देखते हुए इसमें वृद्धि करके अब 3.70 लाख रुपए तक किया गया हैं। इससे इस योजना का लाभ अधिक से अधिक विधवाओं तक मिल सकेगा। जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकेगी।
Vidhva sahay yojana me avedan karne ke liye yogyata kya hai
Gujarat Vidhva Sahay Yojana के लिए जहां तक योग्यता व पात्रता की बात है तो यदि कोई परिवार एवं महिला विधवा सहाय योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभार्थी बनाना चाहते हो तो निम्नवत हैं-
1-सबसे पहली शर्त है कि आवदेक को गुजरात राज्य का नागरिक होना अनिवार्य हैं। इसके लिए उसे निवास प्रमाण पत्र देना होगा।
2-दूसरी आवेदक BPL (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी से सम्बंधित होना चाहिए। आवदेक को इसके लिए अपना वार्षिक आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा
3-उमीदवार की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष हो
4-आवेदक समाज के EWS (आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग) से सम्बंधित हो
5-ग्रामीण क्षेत्र के उमीदवार के लिए प्रति वर्ष 1 लाख रुपए या कम आय होनी चाहिए
6-शहरी क्षेत्र के आवदेक के लिए वार्षिक आय की सीमा 1,50,000 रुपए रखी गई हैं
7-यदि कोई विधवा महिला शादी करती हैं तो वह योजना के लिए अपात्र हो जायगी
Vidhva sahay form online
अगर अब अगर आपको गुजरात विधवा सहाय योजना के लिए आवेदन करना है तो इसके लिए आपको फार्म प्रपत्र की जरूरत होगी क्योंकि अभी योजना के लिए आवेदन करने का माध्यम सिर्फ ऑफलाइन ही रखा गया हैं। आवदेन प्रपत्र निकालने के लिए आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से पीडीऍफ़ रूप में डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकालना होगा। जिसे ठीक ढंग से भर कर उसे जमा करना होगा।
vidhva sahay yojana apply process online
अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इस तरह से आसानी से अप्लाई कर सकते हैं-
- इसके लिए लाभार्थी को आधिकारिक वेबसाइट https://bharuch.gujarat.gov.in/home पर जाना होगा।
- अब आपको वेबसाइट के मुख्य पेज के ई-नागरिक विकल्प में “जन सेवा केंद्र” विकल्प को चुनना होगा।
- अब आपको एक नई विंडो में पेज मिलेगा जिसमे “सामाजिक सुरक्षा” विकल्प को चुनना होगा।
- अब आपको अपने स्क्रीन पर “विधवा से मदद मिलने की बात” विकल्प को चुनना होगा।
- आपको नई विंडो में ऊपर की ओर आवदेन फॉर्म डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा इसपर क्लिक कर लें।
- आपको अपने स्क्रीन पर पीडीऍफ़ रूप में आवेदन फॉर्म प्रदर्शित होगा जो कि गुजराती भाषा में दिखाई देगा।
- अब आपको आवदेन फॉर्म को प्रिंट के विकल्प से प्रिंट आउट लेना होगा।
Vidhva sahay yojana ke lie dastavej
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ पात्रता के साथ कुछ आवश्यक दस्तावेज व प्रमाण पत्र भी देने होंगे तभी आपको फार्म स्वीकृत होगा।
- फार्म में दिए गये (परिशिष्ट 2/3 के अनुसार) शपथ पत्र देना होगा।
- अभ्यर्थी को आय प्रमाण पत्र (परिशिष्ट 2/3 के अनुसार) देना होगा।
- अभ्यर्थी को पति की मृत्यु प्रमाण पत्र (परिशिष्ट 2/3 के अनुसार) देना होगा। इसके लिए आप अंतिम संस्कार की पावती या श्मशान की रसीद अगर आपके पास हो तो उसे संग्लन कर सकते हैं। यदि दुर्घटना में मृत्यु हुई हो तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी दे सकते हैं। या ग्राम या स्थानीय प्राधिकरण प्रमाण पत्र भी दे सकते हैं।
- आवदेक की फोटो
- कोई राजकीय पहचान पत्र जैसे पेन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र देना होगा
- अभ्यर्थी का गुजरात का निवास प्रमाण पत्र होगा
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
- स्कूल लीविंग प्रमाणपत्र
यदि आवेदक के पास ऊपर बताए गए प्रमाण पत्र में से कोई नहीं हो तो सरकारी/सिविल हॉस्पिटल के चिकित्सा अधिकारी से आयु प्रमाण पत्र प्राप्त कर उसे फार्म के साथ संग्लन करें।
- इसके साथ ही मृत पति के वारिसों की वंशावली का विवरण भी आपको देना होगा।
- यदि अभ्यर्थी कीउम्र 18 से 20 वर्ष हैं तो ऐसे आवेदकों को एक वर्ष के अंतराल में किसी भी सरकारी अनुमोदित व्यापार प्रशिक्षण में सम्मिलित होने के लिए तलातीश्री से सम्मुख होकर पत्र लेना चाहिए
- यदि अभ्यर्थी दूसरी शादी करती है तो दूसरी शादी का प्रमाण पत्र (प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में तलातीश्री की उपस्थिति में दिखाया जाता हैं)
- इसके साथ ही आवदेक को पहचान करने के लिए शरीर पर कोई “पहचान निशानी” दिखानी होगी
इस तरह से पूर्णतया आवेदन प्रपत्र भर दिए गये दस्तावेज के साथ कार्यालय में जमा करना होगा।
vidhva sahay yojana online check status
अगर आपने इस योजना में आवेदन किया है और इस अपना स्टेटस चेक करना चाहते है तो इस प्रक्रिया को आपको अपनाना होगा।
- आपको अपना स्टेटस चेक करने के लिए आपको ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा।
- तत्पश्चात आपको फिर होम पेज पर गंगा स्वरूप योजना सर्च करना होगा।
- अब इसके बाद आपको ’विधवा पेंशन लिस्ट गुजरात 2023’ पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अगले पेज पर अपने जिले का चयन करना होगा।
- अब आपको दिए गये लिस्ट में अपना नाम चेक कर स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Vidhva sahay yojana online check List
अगर आप लाभार्थियों की लिस्ट देखना चाहते हैं तो उपर दिए गये तरीके से पूरी लिस्ट देख सकते हैं। आप जिस जिले की चाहेगें उस जिले की देख सकते हैं। यानि आपको लिंक पर https://bharuch.gujarat.gov.in/home जाना होगा।
Vidhva sahay yojana gujarat helpline number
अगर आपको कोई परेशानी होता है या कोई बात समझ में नहीं आती है तो आप नीचे दिए गये हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं – 18002335500
Gujarat Vidhva Sahay Yojana से सम्बंधित प्रश्न-उत्तर
प्रश्न – इस योजना के तहत कितनी राशि मिलेगा।
उत्तर – इस योजना के तहत विधवा को 1250 रूपये प्रतिमाह मिलेगा।
प्रश्न – क्या कोई लाभार्थी शादी कर ले तो क्या योजना का लाभ मिलता रहेगा?
उत्तर – नहीं, शादी हो जाने की स्थिति में योजना का लाभ मिलना रुक जायगा।
प्रश्न – इस योजना का लाभार्थी बनने के लिए आवेदक की वार्षिक आय कितनी होने चाहिए?
उत्तर – इस योजना के तहत यदि आवेदक ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हैं तो वार्षिक आय 1 लाख रुपए वार्षिक से कम हो और यदि आवदेक शहरी क्षेत्र का है तो आय 1.50 लाख वार्षिक से कम होनी चाहिए।
प्रश्न – क्या कोई आयु सीमा है इस योजना को प्राप्त करने के लिए ?
उत्तर – हॉ, लाभार्थी बनने के लिए आयु न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए।